रिया चक्रवर्ती गिरफ्तारी के लिए तैयार, घर से NCB से पूछताछ के लिए निकलीं
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स चैट लीक होने के बाद अब NCB ने रिया चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए समन किया है। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
वहीं रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना है कि रिया चक्रवर्ती गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। क्योंकि ये मामला अब Witch Hunt का है और इस देश में किसी से प्यार करना जुर्म है जिसका खामियाज़ा अब रिया भुगतेंगी।

रिया ने अपनी anticipatory bail के लिए अप्लाई नहीं किया है। बिहार पुलिस ने जो केस उन पर लगाए हैं वो अब CBI, ED और NCB जांच कर रहा है।
दूसरी तरफ NCB के डेप्यूटी डायरेक्टर अमित फक्कड़ घवाटे ने बयान में कहा है कि रिया वहां आएंगी और उनसे केवल पूछताछ की जाएगी। इसके बाद जो भी सामने आएगा वो मीडिया को इत्तिला कर दिया जाएगा।
शौविक ने अपनी गिरफ्तारी से पहले ही कुबूल कर लिया था कि रिया चक्रवर्ती उनके साथ ड्रग्स की दलाली करती थीं। भाई बहन पर सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतज़ाम करने का आरोप है।
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कुबूल किया था कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत बड़े ड्रग एडिक्ट थे। उन्हें marijuana की लत थी और वो बहुत कोशिश करती थीं कि ये लत छूट जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनकी सारी कोशिशें असफल थीं।


Click it and Unblock the Notifications
