सुशांत केस की जांच करेगी CBI- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिया ने कहा, 'सच्चाई नहीं बदलेगी'
सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इस फैसले के बाद रिया चक्रवर्ती का रिएक्शन सामने आया है। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश माने शिंदे ने कहा कि रिया सीबीआई जांच में पेश होंगी और उसका सामना करेंगी। सच बदलने वाली नहीं है। सच वही रहेगी। इससे पहले भी रिया ने मुंबई पुलिस और ईडी जांच में सहयोग किया है वह आगे भी जांच के लिए सहयोग करेंगी।
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मणेशिंदे ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने माना कि रिया चक्रवर्ती सीबीआई जांच के लिए कहा था। सुशांत मामले के तमाम फैक्ट्स और परिस्थितियों की जांच करने और मुंबई पुलिस की रिपोर्ट देखने के बाद पाया कि यह वांछित न्याय होगा। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिया। इसके बाद तमाम बॉलीवुड स्टार्स और परिवार ने इस फैसले का स्वागत किया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











