ED दफ्तर बयान दर्ज करवाने पहुंची रिया चक्रवर्ती, सुशांत केस में करोड़ों के हेरफेर का आरोप-PICS

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्टर के पिता केके सिंह द्वारा लगाए रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 15 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक्ट्रेस को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस जारी किया था। जिसके बाद अब रिया चक्रवर्ती मुंबई में ईडी के ऑफिस बयान दर्ज करवाने पहुंच चुकी हैं। इस दौरान तमाम मीडियाकर्मी व रिया के साथ उनका भाई शौविक भी नजर आए।

Rhea Chakraborty

बता दें रिया चक्रवर्ती की ओर से पहले मना कर दिया गया था कि वह ईडी दफ्तर बयान दर्ज करवाने नहीं आ पाएंगी। उन्होंने आग्रह किया था कि बयान दर्ज करवाने के लिए समय सीमा बढ़ा दी जाए। लेकिन ED ने उनके द्वारा बयान की रिकॉर्डिंग सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक टालने के अनुरोध को खारिज कर दिया, इसके चलते एक्ट्रेस को बयान दर्ज करवाने पहुंचना पड़ा।

लेकिन तय दिन पर ही रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंची। आज ही ईडी ने एक्ट्रेस को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था। बता दें प्रवर्तन निदेशालय सुशांत मामले में वित्तीय अनियमिता की जांच कर रहा है। बता दें सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में सुशांत के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ जैसी बड़ी रकम की हेरा फेरी हुई है और सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X