सुशांत केस में क्लीन चिट मिलने के बाद परिवार संग मंदिर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, खुशी में बांटे 500-500 के नोट

Rhea Chakraborty Viral Video: सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 में उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर उन्हें मृत पाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तमाम सवाल उठे थे। किसी का कहना था कि यह साजिश है तो किसी ने कहा कि आत्महत्या है। परिवार वालों ने भी न्याय की गुहार लगाई थी। उसके बाद सीबीआई की जांच चली। सीबीआई ने हर एंगल से जांच की। वहीं एक्टर की मौत के पांच साल बाद अब CBI ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट जमा की है जिसमें रिया चक्रवर्ती को राहत मिली है।
सीबीआई से रिया को मिली क्लीन चिट
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को क्लीन चिट मिलने के बाद तमाम फिल्म स्टार और नामी हस्तियां उनके सपोर्ट में आ गई हैं। किसी का कहना है कि सत्य की जीत हुई है तो किसी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती पर तमाम आरोप लगे थे अब सच सामने है उन लोगों को अब रिया से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि जब तक यह केस चला तब तक रिया चक्रवर्ती आए दिनों पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाती रहीं। वहीं अब सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं।
बप्पा का आशिर्वाद लेने मंदिर पहुंचीं रिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया सिंपल सूट में नजर आ रही हैं वह अपने परिवार वालों के साथ बप्पा का आशिर्वाद लेने पहुंचीं हैं। वहीं जैसे ही रिया अपने घर के लिए निकलती हैं पैपराजी की भीड़ जमा हो जाती है वहीं कुछ बच्चे भी आ जाते हैं। जिन्हें देखकर रिया 500-500 रुपये गरीबों में बांटती हैं। बता दें कि रिया के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने कहा- लो इतनी खुशी है कि गरीबों को सीधा 500-500 रुपये दे रही हैं। वहीं दूसरे ने कहा- क्या ये सिर्फ आप वीडियो के लिए कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications