..................... तीसरे दिन NCB ऑफिस पहुंची रिया चक्रवर्ती, ड्रग्स मामले में पूछताछ Pics-हो सकती गिरफ्तारी ! rhea chakraborty Reach third day NCB office for sushant case drug angle might be arrest - Hindi Filmibeat

तीसरे दिन NCB ऑफिस पहुंची रिया चक्रवर्ती, ड्रग्स मामले में पूछताछ Pics-हो सकती गिरफ्तारी !

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल सामने आने के बाद भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी (एनसीबी) दफ्तर पहुंची है। यहां उनसे ड्रग्स को लेकर कई कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज एनसीबी दफ्तर सुशांत की बहन भी पहुंची है। पहली बार रिया और सुशांत की बहन का आमना सामना ऐसे पूछताछ में हो सकता है।हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर जो वॉट्सऐप चैट सामने आई थी, इन चैट से ये अंदेशा लगा था कि रिया ड्रग्स की खरीद फरोख्त कर रही थी। जिसके बाद एनसीबी ने जांच शुरू की। फिलहाल रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को भी एनसीबी ने हिरासत में लिया हुआ है। जानकारों का मानना है कि रिया चक्रवर्ती को भी एनसीबी गिरफ्तार कर सकती है। एनसीबी ने खुद कहा है कि उनके पास ठोस सबूत है।

Recommended Video

Sushant केस में ड्रग्स एंगल की पूछताछ के लिए फिर Confidence के साथ Rhea पहुंची NCB ऑफिस | FilmiBeat

सोशल मीडिया पर एक बार फिर रिया चक्रवर्ती की तमाम वीडियो और फोटो सामने आईं। वह एनसीबी दफ्तर ब्लैक ड्रेस में दिखीं, यहां उन्होंने एक पर्स भी कैरी किया हुआ था। रविवार को 6 घंटे और सोमवार को भी कई घंटे की पूछताछ की गई। बताया गया कि एनसीबी दफ्तर में शौविक को देख रिया रो पड़ी थी, इस वजह से कुछ देर के लिए अधिकारियों को पूछताछ रोकनी भी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X