..................... रिया चक्रवर्ती ने भायखला जेल में बिना पंखा और बिस्तर के काटी रात | Rhea Chakraborty Put up in Single Cell at Mumbai’s Byculla Jail With No Fan, No Bed - Hindi Filmibeat

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज- ना पंखा, ना बिस्तर, ऐसी कट रही है जेल में जिंदगी

By Filmibeat Desk

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को अदालत ने रिया समेत केस में गिरफ्तार 6 लोगों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने हाईकोर्ट का रुख करने की ओर इशारा भी किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया को मुंबई की भायखला जेल में बिना सीलिंग फैन या बेड वाली एक सेल में रखा गया है। अभी फिलहाल 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना है। भायखला जेल महिलाओं के लिए मुंबई की इकलौती जेल है।

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती जिस बैरक में हैं, उसके ठीक बगल में शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्रीणी मुखर्जी भी रह रही हैं। इस सेल में तीन शिफ्टों में दो कॉन्स्टेबलों द्वारा चौबीसों घंटे पहरा दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि रिया को सोने के लिए चटाई गई है और बिस्तर या तकिया नहीं दिया गया है। अगर कोर्ट इजाजत देता है तो उन्हें एक टेबल फैन मुहैया कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X