Rhea Chakraborty ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ पोस्ट की अनदेखी तस्वीरें, लोग बोले- जनता माफ नहीं..

rhea chakraborty, sushant singh rajput

आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है और इस मौके पर उनको चाहने वाले उनकी एनिवर्सिरी मना रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर फैंस पोस्ट कर रहे हैं और वो अभिनेता लेकर कई तरह की बातें करते रहते हैं। लेकिन इस दौरान एक ऐसे पोस्ट ने सबको चौंका दिया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं रिया चक्रवर्ती के बारे में जिन्होने दिवंगत अभिनेता के लिए एक पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में रिया ने सुशांत के साथ दो अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं जो कि शायद ही पहले कभी नजर आई होंगी। ये वही रिया चक्रवर्ती हैं जिनपर सुशांत के परिवारवालों की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए गए थे।

कहा गया था कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। इसके बाद जमानत मिलने से पहले रिया को 28 दिनों के लिए जेल में बंद कर दिया गया था। उसके दोस्तों ने दावा किया कि उसे मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है।

ये है तस्वीर

ये है तस्वीर

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ अनंत सिंबल के साथ हार्ट इमोजी साझा किया है।तस्वीरों में रिया और सुशांत काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

एक ने लिखा था, ''कोई फायदा नहीं है ऐसे पोस्ट का, जनता तुमको माफ नहीं करेगी।'' एक ने लिखा, ''रिया काफी स्ट्रॉन्ग है।'' लोगों के साथ साथ शिबानी दांडेकर, सुजैन खान और कृष्णा श्रॉफ ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजीस डालें हैं।

ट्रोलिंग कमेंट्स

ट्रोलिंग कमेंट्स

इसके बाद काफी चर्चा हो रही है। हालांकि फैंस उनके पोस्ट पर कुछ अच्छे तो कुछ ट्रोलिंग कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या हुआ था 14 जून 2020 को?

क्या हुआ था 14 जून 2020 को?

सुशांत सिंह राजपूत की तबियत कुछ समय से खराब चल रही थी और 14 जून, 2020 को अभिनेता मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। तब लेकर आजतक उनके फैंस लगातार सुशांत को लेकर इंसाफ की मांग करते रहते हैं।

आखिरी फिल्म

आखिरी फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत के रहते उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी जो कि थिएटर्स में रिलीज हुई थी और काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके अलावा उनके निधन के बाद दिल बेचारा रिलीज हुई थी जो कि ओटीटी पर आई थी और काफी पसंद की गई थी। फैंस ने इस फिल्म को देखने के बाद काफी दुख जाहिर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X