..................... रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ FIR पर की अपील | Rhea Chakraborty pleads Bombay High court to not dismiss FIR against Sushant's sisters - Hindi Filmibeat

सुशांत की बहन पर भड़कीं रिया - मीतू की दी दवा से कैसे हुई सुशांत की मौत, पूरी जांच हो

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ FIR दर्ज की थी और सुशांत की बहनों ने इस FIR को रद्द करने की गुज़ारिश की थी। अब रिया चक्रवर्ती ने वापस बॉम्बे हाईकोर्ट से मांग की है कि इस FIR को रद्द करने की बजाय इस पर पूरी जांच की जानी चाहिए।

रिया चक्रवर्ती ने साफ किया कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन, उन्हें कुछ दवाईयों दे रही थीं जो मनोरोगियों को दी जाती हैं। ये दवाईयां बिना किसी डॉक्टर के परामर्श के नहीं दी जा सकती है। लेकिन फिर भी उन्होंने सुशांत को वो दवाईयां दीं।

rhea-chakraborty-pleads-bombay-high-court-to-not-dismiss-fir-against-sushant-s-sisters

इतना ही नहीं सुशांत की बहन ने अपने एक डॉक्टर दोस्त से झूठा परामर्श पर्चा भी बनवाया जिससे सुशांत को वो दवाईयां लेने में कोई दिक्कत ना हो। रिया का सवाल है कि इन दवाईयों को खाने के एक हफ्ते बाद ही सुशांत की मौत हो गई। तो वो कौन सी दवाईयां थीं इस पर जांच की जानी चाहिए।

इससे पहले भी रिया कह चुकी हैं कि सुशांत को जब रिया ने छोड़ा, तो वो बिल्कुल ठीक थे। 14 जून को सुशांत की मौत से पहले एक हफ्ते तक उनकी बहन मीतू उनके साथ रह रही थीं। तो मीतू से पूछताछ की जानी चाहिए कि एक हफ्ते में ऐसा क्या हो गया कि सुशांत की मौत हो गई।

गौरतलब है कि अपनी ज़मानत याचिका में भी रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के काफी राज़ खोल चुकी हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X