कोरोना महामारी का खौफ- रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाया मदद का हाथ, बोली इतनी बड़ी बात- मुझे सीधे मैसेज करें
बॅालीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रिया चक्रवर्ती कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस को लेकर काफी नफरत का सामना कर चुकी हैं। इसी के चलते रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी समय तक एक्टिव नहीं थीं।
लेकिन वक्त के साथ रिया चक्रवर्ती ने खुद को इन सभी मुश्किल हालात से बाहर निकाला और अब वह धीरे ही सही लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर के कहर का सामना कर रहा है।

ऐसे में मदद का हाथ सामने लाते हुए रिया चक्रवर्ती ने खुद को आगे किया है और एक पोस्ट लिखा है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। काफी समय तक सामाजिक तौर पर कटे रहने के बाद इस महामारी में रिया ने सकारात्मक तौर पर बड़ी पहल की है।


Click it and Unblock the Notifications