..................... सुशांत केस में ड्रग्स का मामला- रिया चक्रवर्ती को समन भेज सकती है NCB, पूछताछ में CBI ने दिखाई तेजी Rhea Chakraborty might sent notice by Narcotics Control Bureau over alleged drug link row after CBI questioning - Hindi Filmibeat

सुशांत केस में ड्रग्स का मामला- रिया चक्रवर्ती को समन भेज सकती है NCB, पूछताछ में CBI ने दिखाई तेजी

हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने कई मीडिया चैनलों को इंटरव्यू दिया और सुशांत मामले में अपना पक्ष रखा। इंटरव्यू के एक दिन बाद ही सीबीआई ने भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में समय नहीं लगाया और तुरंत समन भेजकर एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए तलब किया। वहीं अब नारकोटिक्स ब्यूटी टीम को लेकर भी खबरें आ रही हैं कि वह भी जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स एंगल मामले में नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

एनसीबी ने केस दर्ज कर लिया है। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम दिल्ली से मुंबई पहुंचने वाली है। ऐसे में सीबीआई ने भी केस में तेजी दिखाई और आज ही रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया। बता दें सुशांत केस में देश की तीन बड़ी जांच एजेंसी लगी हुई हैं। सीबीआई, ईडी और अब नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की भी एंट्री हो चुकी है।

हाल में ही ईडी ने सीबीआई और एनसीबी को रिया चक्रवर्ती की कुछ चैट सौंपी हैं। इन चैट में उनके भाई शोविक, सैमुएल मिरांडा, जया शाह और गौरव आर्या का नाम सामने आया है। इस वाट्सऐप चैट में ड्रग्स का ऐंगल सामने आया है। जल्द ही एनसीबी भी इन सभी नामों के खिलाफ नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X