रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर सुशांत परिवार के वकील ने कही ये बात, बोले-मौत पर दुख तक नहीं जताया था
सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। जल्द ही रिया से सुशांत मौत केस में सीबीआई भी पूछताछ कर सकती है। वहीं रिया चक्रवर्ती को लेकर हाल में ही सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने आरोप लगाए। सुशांत परिवार के वकील ने कहा कि एक्टर के निधन के बाद रिया ने सुशांत के परिवार से संवेदनाएं भी व्यक्त नहीं की और न ही दुख जताया। विकास सिंह के बयान के बाद एक बार फिर रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में आ गई है।
रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने बताया कि रिया ने परिवार के साथ न कभी सहयोग किया न ही सुशांत की मौत पर एक्टर के परिवार को शोक व्यक्त किया। सुशांत परिवार के वकील ने ये भी कहा कि बेशक रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सीबीआई जांच की मांग की हो लेकिन उनकी लीगल टीम ने हमेशा सीबीआई जांच का विरोध किया था।


Click it and Unblock the Notifications