..................... अंकिता लोखंडे के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगी रिया चक्रवर्ती? Rhea Chakraborty may take legal action against Ankita Lokhande over Sushant's case - Hindi Filmibeat

सुशांत केस- अंकिता लोखंडे के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगी रिया चक्रवर्ती? ये है पूरा मामला

सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग एंगल को लेकर नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। करीब 28 दिनों तक जेल में रहने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। अब जबकि रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आ चुकी हैं, उनके वकील ने यह कहा है कि रिया उन सभी के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगी, जिन्होंने उन पर झूठे इल्जाम लगाए थे। अफवाहों की मानें तो इस लिस्ट में सुशांत की एक्स- गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे का भी नाम है।

कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती अब अंकिता के खिलाफ भी कानूनी एक्शन लेने वाली हैं। हालांकि अब तक रिया या उनके वकील की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। सुशांत केस के दौरान कई लोगों ने एक दूसरे पर छींटाकशी की थी। रिया और अंकिता के बीच भी कई बार बजानबाजी हुई।

Rhea Chakraborty

गौरतलब है कि, सुशांत की मौत के बाद रिया ने अभिनेता को ड्रग एडिक्ट और क्लाउस्ट्रोफोबिक बताया था। इसके बाद अंकिता ने रिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि, "जो यह दावा करता हो कि वह किसी से बहुत प्यार करता है, वह दूसरे को ड्रग्स लेने के लिए कहेगा? जबकि उसे सामने वाले के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पता हो.. क्या आप ऐसा करेंगे? मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई करेगा। यह लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना हरकत है।"

वहीं, जब रिया गिरफ्तार हुईं थी तो अंकिता ने ट्विटर एक तंज भरे लहजे में ट्विट में किया था- "भाग्य से, संयोग से कुछ नहीं होता..आप अपने कर्मों से अपना भाग्य खुद बनाते हैं..वह कर्म है."

बता दें, सुशांत केस में अंकिता लोखंडे शुरुआत से सुशांत के परिवार के साथ खड़ी दिखाई दी थीं। रिया से पहले सुशांत और अंकिता लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X