सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती को आरोपी साबित करना टेढ़ी खीर, CBI के पूर्व डायरेक्टर ने कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस लगातार सुर्खियों में है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस केस की कमान सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने अपना काम शुरू भी कर दिया है। लेकिन सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर एपी सिंह की मानें तो सुसाइड केस में जांच के दौरान सबसे मुश्किल काम होता है कि आखिर खुदकुशी क्यों और कैसे हुई, इस बात की तह में जाना। अब सुशांत केस में सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, ऐसे में तो और भी मुश्किल हो जाता है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई के पूर्व निदेशक ने ये बात कही।
उन्होंने कहा कि सुशांत के निधन से एक हफ्ता पहले रिया चक्रवर्ती अपने घर चली गई थी। सीबीआई फोरेंसिक विशेषज्ञों टीम के जरिए जांच करेगी और घटनास्थल की दोबारा जांच व तस्वीरों के जरिए हत्या व आत्महत्या का की जांच करेगी। लेकिन ऐसे केस की जांच करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आरोप लगाए हैं कि रिया व उनके साथियों ने सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाया, बेटे के पैसों का गबन किया।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट के पहले आदेशों को देखा जाए अदालत का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मामले में किसी को दोषी ठोस सबूत के आधार पर ही सजा का फैसला आता है। ऐसे मामलों में कहा गया कि आरोपी का मोटिव क्लियर हो या आरोपी का सीधा कनेक्शन खुदकुशी से जुड़ा हो।


Click it and Unblock the Notifications