6 महीने बाद सोशल मीडिया पर वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती , हाथों में हाथ थामे आईं नजर-लिखा इमोशनल मैसेज- PHOTO

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे ज्यादा सामने आया था। तमाम आरोपों को झेलती रिया चक्रवर्ती ईडी से लेकर एनसीबी और सीबीआई की पूछताछ में भी शामिल रही। इस बीच वह लंबे समय सोशल मीडिया से लेकर और तमाम गतिविधियों से दूर रही। लेकिन अब वह दोबारा नजर आने लगी हैं। कभी जिम के बाहर तो कभी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। ठीक ऐसे ही आज विमेंस डे के मौके पर महीनों के बाद एक पोस्ट भी किया।

International Women's Day के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने एक प्यारा फोटो और कैप्शन के साथ पोस्ट किया। वह हाथ थामे दिख रही हैं। ये हाथ रिया की मां का है। रिया ने इस पोस्ट पर लिखा, मां और मैं हमेशा साथ-साथ। मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरा धैर्य, मेरी मां सब कुछ।' #love #faith #fortitude #strength #mother#womenwh

रिया ने जो तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपनी मां का हाथ थामे दिख रही हैं। रिया चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर महीनों के बाद लौटने पर कुछ यूजर्स ने रिया का स्वागत भी किया। वहीं कुछ यूजर अलग ही राप अलापते नजर आए।

 रिया के परिवार को झेलने की पड़ी मुसीबतें

रिया के परिवार को झेलने की पड़ी मुसीबतें

रिया ने बताया था कि किस तरह उनका परिवार मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। उनके लिए लोगों ने कैसे जीना दुश्वार कर रखा है। वह अपने ही घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं।

रिया चक्रवर्ती का नाम चार्जशीट में

रिया चक्रवर्ती का नाम चार्जशीट में

एनसीबी ने हाल में ही 12 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इस में रिया का नाम भी है। जिसके बाद रिया के वकील ने कहा कि एनसीबी रिया को फंसाना चाहती है।

जेल में भी रहीं रिया चक्रवर्ती

जेल में भी रहीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग एंगल सामने आया था। जिसमें रिया व उनके भाई शौविक का नाम भी सामने आया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती को एक महीने तक जेल में भी रहना पड़ा था।

जमानत पर बाहर हैं रिया चक्रवर्ती

जमानत पर बाहर हैं रिया चक्रवर्ती

फिलहाल रिया चक्रवर्ती जमानत पर बाहर हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। तो वहीं शौविक को तीन महीने जेल में गुजारने पड़े थे और फिर जमानत पर बाहर आ पाए थे।दोनों को 50-50 हजार रुपए का मुचलका भरना पड़ा था।

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस

करीब 9 महीने पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का उनके घर पर शव बरामद हुआ था। कहा गया कि एक्टर ने खुदकुशी की है तो वहीं सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X