रिया चक्रवर्ती - महेश भट्ट की वॉट्सएप चैट Leak, सुशांत का घर छोड़ते ही हुई इतनी बातें, कहा थैंक यू
रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट के कहने पर सुशांत का घर छोड़ा था ये खबर काफी पहले से चली आ रही थी लेकिन रिया ने हाल ही के बयान में साफ कहा था कि सुशांत ने खुद उन्हें घर से जाने को कहा था। लेकिन अब 8 जून की रात का रिया और महेश भट्ट के बीच की वॉट्सएप चैट लीक हो चुकी है जिससे साफ हो रहा है कि महेश भट्ट ने रिया को सुशांत को छोड़ने की सलाह दी थी।
Recommended Video
खबरें थीं कि रिया, महेश भट्ट से सुशांत की हालत के बारे में बात करती थीं और महेश भट्ट ने उन्हें सलाह दी थी कि अब उस लड़के का कुछ नहीं हो सकता है। अब वो ठीक नहीं हो पाएगा। तुम तुरंत उसका घर छोड़ दो वरना ये तुम्हारी मानसिक स्थिति पर भी असर करेगा।

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच के कनेक्शन को शुरू से ही सुशांत सिंह राजपूत के केस में जोड़कर देखा गया। खासतौर तब से जब महेश भट्ट की असिस्टेंट सुहृता ने एक पोस्ट में लिखा था कि सुशांत को अजीब आवाज़ें सुनाई देती थीं और वो अजीब हरकतें करता था। उसे लगता था सब उसे मार देंगे।
अब यहां पढ़िए, सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया और महेश भट्ट के बीच क्या बात हुई। ये बातचीत अंग्रेज़ी में हुई है जिसके स्क्रीनशॉट इंडिया टुडे के पास हैं। हम केवल इसका हिंदी अनुवाद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











