..................... सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बोलीं, 'बेबी वापस आ जाओ' | Rhea chakraborty lovely post for Sushant Singh Rajput death anniversary share photo - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बोलीं, 'बेबी वापस आ जाओ' POST

सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है। आज के ही दिन सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे और मामला दर्ज करवाया था। रिया चक्रवर्ती ने इन आरोपों को हमेशा गलत बताया है। आज सुशांत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा।

रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, ऐसा एक पल नहीं है जब मुझे ये न लगता हो कि तुम इस दुनिया में नहीं हो। वो कहते हैं कि समय के साथ सब घाव भर जाते हैं लेकिन मेरे तो समय भी तुम थे और मेरे सब कुछ। मुझे पता है तुम मेरे गार्जियन एंजल हो अब, सबकुछ तुम अपने टेलीस्कॉप से देख रहे हो।

Rhea chakraborty

मैं इंतजार करती हूं कि तुम आओ और मुझे उठा लो, मैं चारों तरफ बस तुम्हें ही पाती हूं, मुझे पता है तुम यही हो मेरे पास। ये सब मुझे बस यूं ही रोज तोड़ता है। फिर मैं तुम्हारा कहा हुआ याद करती हूं कि "तुम ये सब हासिल कर चुके हो बेबी" मैं इस कहे को रोज फॉलो करती हूं। जब भी मुझे लगता है कि तुम यहां नहीं हो, तो मेरे शरीर में भावनाओं की बाढ़ सी आ जाती है।

 तुम्हारे बिना इस खालीपन को भरा नहीं जा सकता

तुम्हारे बिना इस खालीपन को भरा नहीं जा सकता


आज मैं ये सब लिख रही हूं, मेरा ये सब कहने में बहुत दिल दुखता है यह सब सहने में बहुत दर्द होता है। तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं है, तुम तो जिंदगी का मतलब भी अपने साथ ही ले गए। तुम्हारे बिना इस खालीपन को भरा नहीं जा सकता। मैं आज भी खड़ी हूं।

प्लीज वापस आ जाओ

प्लीज वापस आ जाओ

रिया आगे लिखती हैं, मेरे प्यारे सनशाइन बॉय, मैं हर रोज तुम्हें 'मालपुआ' खिलाने का वादा करती हूं और इस दुनिया की सभी क्वांटम फिजिक्स की किताबें तुम पढ़ते रहो। प्लीज वापस आ जाओ। आई मिस यू माय बेस्ट फ्रेंड, माय मैन, माय लव, बेबू।

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार ने लगाए आरोप

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार ने लगाए आरोप

सुशांत की मौत के बाद एक्टर के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। रिया पर सुशांत के पिता ने पैसों की धोखाधड़ी व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

बिग बॉस में रिया

बिग बॉस में रिया

बिग बॉस 15 को लेकर गॉसिप्स ये आ रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती इस रियालिटी शो में हिस्सा ले सकती हैं। हालांकि लेकिन ऐसी खबरों पर ऑफिशियल बयान सामने नहीं आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X