'सबसे महंगे वकील' सवाल पर रिया चक्रवर्ती के वकील का मुंहतोड़ जवाब- प्राइवेट चीज पर बात क्यों करूं?
सुशांत के पिता केके सिंह के पटना में एफआईआर दर्ज कराने के अगले दिन ये खबर आयी कि रिया चक्रवर्ती ने सबसे महंगे वकील को खुद का केस सौंप दिया है। रिया चक्रवर्ती का केस भारत के सबसे महंगे वकील सतीश मानेशिंदे हैंडल कर रहे हैं। सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स इस मामले में जांच कर रही है।
रिया से कई बार पूछताछ भी की जा चुकी है। लेकिन इस बीच सतीश मानेशिंदे की हाई फीस को भी लेकर भी कई बार सवाल उठा कि रिया इतने महंगे वकील को इस केस के लिए चुना है।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी इस संबंध में अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि रिया तो महीने का 17 हजार ईएमआई देने की चिंता है। फिर तुम कैसे भारत के सबसे महंगे वकील की फीस दे पा रही हो। इन सब का जवाब दिया है खुद रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने।


Click it and Unblock the Notifications