जेल में बंद रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को लेकर उनके वकील का बड़ा बयान
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया। इस मामले में रिया चक्रवर्ती और शौविक की याचिका को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया। फिहला एक्ट्रेस को जेल में रहना पड़ रहा है। हालांकि इस मामले में लगातार ये कहा जा रहा था कि सोमवार को रिया के वकील सतीश मानेशिंदे द्वारा नई अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की जाएगी। लेकिन इस मामले में सतीश मानेशिंदे का बयान सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया के वकील ने कहा कि अभी हमें आदेश की कॉपी मिल जाए, फिर हमें आगे क्या करना है वह निर्णय लेंगे। हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। बता दें रिया चक्रवर्ती एनसीबी की 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। फिलहाल एक्ट्रेस भायकुला जेल में बंद है। वहीं रिया का भाई शौविक व अन्य आरोपी भी एनसीबी की न्यायिक हिरासत में है। इन सभी आरोपियों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूछताछ कर ड्रग्स एंगल का पता लगा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











