..................... सुशांत की गला घोंटकर हत्या के दावे पर रिया चक्रवर्ती के वकील का बड़ा बयान,'नई मेड‍िकल टीम का हो गठन' Rhea Chakraborty lawyer reaction on Sushant Singh rajput death by strangulation claims by lawyer - Hindi Filmibeat

सुशांत की गला घोंटकर हत्या के दावे पर रिया चक्रवर्ती के वकील का बड़ा बयान,'नई मेड‍िकल टीम का हो गठन'

सुशांत सिंह राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने हाल में ही कहा था कि 'एम्स टीम के एक डॉक्टर ने कहा था कि ये 200 प्रतिशत गला घोंट कर मारे जाने का मामला है, सुसाइड नहीं।' इसके बाद अब रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने नए मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की है। मानेशिंदे ने कहा कि ''सुशांत केस की मेडिकल टीम को लीड करने वाले डॉक्टर सुधीर गुप्ता द्वारा ये बयान देना खतरनाक है। सीबीआई को एक नई मेडिकल टीम का गठन करना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच और छेड़छाड़ से मुक्त कार्रवाई हो सके''

मेडिकल टीम के अलावा सतीश मानेशिंदे ने बिहार चुनाव को लेकर भी कहा कि चुनावों के चलते एजेंसी की प्री-डिटरमाइंड रिजल्ट्स के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हाल में ही हम इसका उदाहरण बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्र्वर पांडे का वीआरएस लेना देख चुके हैं। इसीलिए अब सख्ती बरतनी चाहिए ताकि ऐसा दोबारा न हो पाए।

Sushant Singh rajput

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की जांच सीबीआई के हाथों में हैं। हाल में ही सीबीआई ने कई बार सुशांत के घर पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया और दिल्ली की एम्स की टीम से फॉरेंसिक जांच के लिए मदद ली। फिलहाल इस केस में बड़ा सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं सुशांत का परिवार पहले ही जांच में देरी का आरोप लगा चुका है।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाया है। रिया पर उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया, पैसों की हेरफेर की। फिलहाल रिया से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा पूछताछ की जा रही है।

बता दें रिया चक्रवर्ती इन दिनों भायुकला जेल में हैं। वह एनसीबी द्वारा ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया को गिरफ्तार किया गया था। रिया की जमानत याचिका पर 29 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है। वह पिछले कई दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X