ड्रग्स चैट लीक होने के बाद रिया चक्रवर्ती की सफाई - ब्लड टेस्ट करवा लो, कभी नहीं ली ड्रग्स
रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स चैट के खुलासों के बाद अब उनके वकील सतीश माणेशिंदे का कहना है कि उनकी क्लाइंट रिया चक्रवर्ती ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है। वो यहां तक कहते हैं कि रिया अपना ब्लड टेस्ट करवाने को भी तैयार हैं।
गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग में रिया से पूछताछ कर रही एजेंसी ED को उनके डिलीट किए चैट्स में ड्रग्स से जुड़े चैट मिले। इसके बाद ED ने इस मामले की जांच के लिए NCB नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को लिखा है।

वहीं इन चैट्स के लीक होने के बाद रिया के वकील ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि रिया ने ज़िंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिए हैं। चाहे तो उसका ब्लड टेस्ट करवाया जा सकता है। वहीं सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह का कहना है कि सुशांत को कुछ ऐसा खिलाया जा रहा था जिससे वो अपने होश में नहीं था।
गौरतलब है कि सुशांत के जीजा जी ने बांद्रा पुलिस के साथ अपनी वॉट्सएप चैट में भी इस बात हिंट दिया था। अब सीबीआई इस मामले को बिल्कुल अलग तरह से जांचने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि रिया से पूछताछ के लिए सवाल बनाए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications