साकिब सलीम के साथ रिया चक्रवर्ती की PHOTOS वायरल, अलीबाग से पार्टी करके लौटीं !
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद रिया चक्रवर्ती खासा चर्चा में आईं। हाल में ही उनकी फिल्म चेहरे का ट्रेलर भी आया जिसमें उनकी भी झलक दिखाई दी। अब एक बार फिर रिया चक्रवर्ती की फोटोज सामने आई हैं। उनके साथ साकिब सलिम भी नजर आए हैं। खबरें हैं कि 8 अप्रैल को रिया चक्रवर्ती, मनीष मल्होत्रा एक्टर साकिब सलीम का बर्थडे मनाने अलीबाग पहुंचे थे। अब पैपराजी ने इन तीनों को साथ में कैप्चर किया है।
इन फोटोज में रिया चक्रवर्ती कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। ब्लैक टॉप,ब्लू जींस और रेड बैग कैरी किए हुए हैं। वहीं साकिब भी कूल लुक में दिखे। तीनों के पास उनका सामान भी नजर आ रहा है। बता दें कोरोना के खौफ के बीच में कई बॉलीवुड सितारों विदेश में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। जैसे जाह्नवी कपूर मालदीव में।

फिल्म चेहरे की रिलीज डेट पोस्टपोन
बता दें हाल में ही रिया चक्रवर्ती, इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। इस फिल्म को कोरोना के चलते पोस्टपोन कर दिया गया। कोरोना के चलते वीकेंड लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू कई राज्यों में अभी तक लग चुका है।

तस्वीरें वायरल
रिया, मनीष मल्होत्रा और साकिब की ये तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। काफी दिनों के बाद रिया चक्रवर्ती ऐसे सेलेब्रेशन में शामिल हुईं, साथ ही उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

क्यों चेहरे के पोस्टर टीजर से गायब थी रिया
चेहरे के पोस्टर से रिया चक्रवर्ती क्यों गायब थी, इस पर चेहरे के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया था कि वह लोग फिल्म के लीड एक्टर अमिताभ और इमरान पर ही फोकस करना चाहते थे।

सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसों की हेराफेरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।

सीबीआई जांच
सुशांत केस पर बवाल मचने के बाद सरकार की ओर से सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। लेकिन अभी तक सीबीआई ने अपने जांच के निष्कर्ष को पेश नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications