जेल में रहेंगी रिया चक्रव्रती, 6 अक्टूबर तक बढ़ी हिरासत- जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई कल
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल को लेकर रिया चक्रवर्ती व उनके भाई शौविक चक्रवर्ती नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में हैं। आज दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी लेकिन कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की ज्यूडिशियल कस्टडी एक बार फिर एनसीबी की मांग पर 6 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। इसी के साथ साथ कोर्ट ने शौविक, सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की न्यायिक हिरासत को भी 6 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।
इस लेटेस्ट अपडेट के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि 'रिया और शौविक की एनडीपीसी केस में बेल एप्लिकेशन को बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर कर दिया गया है। मानेशिंदे ने बताया कि जस्टिस सारंग वी कोटवाल इन याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। इसकी सुनवाई 23 सिंतबर 2020 यानी कल होनी है।' बता दें इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और इस्तेमाल करने के आरोप में हुई है।
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने हिरासत में लिया था।जिसके बाद 22 सितंबर तक के लिए कोर्ट ने कस्टडी की अनुमति दी थी। आज ये समय सीमा खत्म हो रही थी जिसके बाद एनसीबी ने एक बार फिर इनकी कस्टडी की मांग की थी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती भायकुला जेल में बंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications