जेल जाने से सदमे में हैं रिया चक्रवर्ती- निर्देशक दोस्त ने बताया, 2021 में करेंगी बॉलीवुड में वापसी

By Filmibeat Desk

साल 2020 के सबसे चर्चित नामों में से एक रहा है रिया चक्रवर्ती। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस और फिर ड्रग केस में रिया का नाम ऐसा उलझा कि महीनों तक खबरों में वही बनी रहीं। कुछ लोगों ने उनके प्रति गुस्सा दिखाया, कुछ ने नफरत तो कुछ ने हमदर्दी जतायी। लगभग एक महीने तक जेल में रहने के बाद रिया को जमानत मिल गई। लेकिन उनके लिए ये समय बहुत बुरा रहा।

हाल ही में रिया के दोस्त निर्देशक रूमी जाफरी ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया, रिया के लिए यह दर्दनाक साल था। बेशक साल सबके लिए बुरा था। लेकिन उनके लिए यह अलग तरह का ट्रॉमा था। क्या आप किसी अच्छी-खासी मिडिल क्लास फैमिली की लड़की को 1 महीना जेल में बिताते हुए सोच सकते हैं? इससे उनका हौसला बुरी तरह टूट चुका है।

Rhea Chakraborty

स्पॉटबॉय से बात करते हुए रूमी जाफरी ने बताया कि इंडस्ट्री रिया का खुली बाहों से स्वागत करेगी। मैं हाल ही में उससे मिला था.. वो बहुत शांत थीं, उसने ज्यादा बात नहीं की। लेकिन इसके लिए हम उसे दोष नहीं दे सकते.. वो इस साल बहुत कुछ झेल चुकी हैं। वक्त गुज़र जाने दीजिए। मुझे यकीन है रिया के पास बोलने के लिए बहुत कुछ है। रूमी ने कहा कि रिया उस संकट से उबरते हुए खुद को दोबारा खड़ा करने की कोशिश में जुटी है।

बता दें, ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद रिया को एक महीने का वक्त जेल में गुजारना पड़ा था। बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जमानत याचिका मंजूर किए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आई थीं। जबकि उनके भाई को तीन महीने जेल में गुजारने पड़े।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल रिया की फैमिली नई जगह घर भी तलाश रही है। घर के बाहर मीडिया की भीड़ जमा होने से उनका परिवार परेशान है और इसीलिए किसी नए जगह पर घर तलाश रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X