इंटरव्यू पर भड़की कंगना रनौत- रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट जैसे गिद्धों ने सुशांत को दोबारा मारा
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में सुशांत से मुलाकात को लेकर उनकी मौत पर अपना पक्ष रखा है। अपने खिलाफ सभी आरोप पर रिया चक्रवर्ती ने सफाई दी है। हालांकि सोशल मीडिया फैंस ने उनके इस इंटरव्यू को फेक बताया है।
लेकिन अब रिया के आरोपों पर सुशांत के सपोर्ट करने वाले कई लोगों ने सफाई दी है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिया पर अपने भाई की इमेज इस तरह मीडिया में खराब करने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

वहीं इस बीच कंगना रनौत ने भी रिया के इंटरव्यू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंगना ने साफ तौर पर रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत के लिए मानसिक बीमारी की साजिश रची है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications