सुशांत की पहली डेथ एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने लिखी इतनी बड़ी बात-बडे़ दर्द से बड़ी ताकत
सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि नजदीक है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर से अपनी जीवन में होने वाले दर्द का जिक्र किया है। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। कोरोना महामारी के दौरान रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं।
हालांकि वह हर दिन कोई पोस्ट नहीं करती हैं लेकिन जब भी वह अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लिखती हैं तो उसे खबर बनने में देर नहीं लगती है। रिया ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि बड़े दुख से बड़ी ताकत मिलती है।

आपको बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल हो जाएगा। दूसरी तरह रिया चक्रवर्ती भी जेल से बाहर निकलने के बाद सामान्य जिंदगी में वापसी आयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications