सुशांत सिंह राजपूत केस: कृति सेनन ने लिखा-सच सूरज की रोशनी की तरह,थोड़ा धैर्य रखो !
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का नाम सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दर्ज कर लिया है। फैंस और सुशांत के परिवार के साथ करीबी लोगों में इस बात की अधिक खुशी है कि इस केस में सीबीआई जांच होने जा रही है। जिसकी मांग सुशांत के मौत के अगले दिन से ही की जा रही थी।
बीते दिन सुशांत को सपोर्ट में एक योद्धा के तौर पर कई पोस्ट किए गए। सुशांत की बहन और कई फैंस के साथ अंकिता लोखंडे ने भी इसे सुशांत के लिए एक तस्वीर पोस्ट की। इस बीच कृति सेनन का भी एक पोस्ट चर्चा में है।हालांकि कृति ने खुले तौर पर इस पोस्ट के जरिए ये नहीं कहा है कि ये किसके लिए और क्यों है।

लेकिन सुशांत के फैंस और कई यूजर्स का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर ही कृति सेनन ने दबी हुई आवाज में अपना समर्थन जाहिर किया है। आपको बता दें कि कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे के बेहद करीब रहे हैं। कई लोगों की तरह कृति सेनन को भी सुशांत के निधन से गहरा झटका लगा है।


Click it and Unblock the Notifications