..................... '8 जून तक सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी' : सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती Rhea Chakraborty In Supreme Court I Was In Live-In-Relationship With Sushant Singh Rajput - Hindi Filmibeat

'8 जून तक सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी' : रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़ आ चुका है। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और याचिका में कई बातें कही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने माना कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। लेकिन 8 जून को वह अपने घर आ गईं। बता दें सुशांत ने 14 जून को सुसाइड किया था। साथ ही इसी याचिका में रिया चक्रवर्ती ने केस को मुंबई ट्रांसफर करने की बात कही।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput ने 13 जून को की थी पार्टी ? जानिए ये सच | FilmiBeat

बुधवार को रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने शीर्ष अदालत में मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने और रेप की धमकियां दे जा रही है। उन्होंने माना कि 8 जून तक वह सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने दावा किया कि सुशांत डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

रिया चक्रवर्ती ने बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने के लिए ये कहा कि इस मामले की जांच मुंबई में हो। बिहार में सुशांत के पिता का काफी प्रभाव है। वहां निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी। साथ ही केके सिंह (सुशांत के पिता) द्वारा एफआईआर में लगाए आरोपों को भी खारिज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X