..................... रिया चक्रवर्ती ने कहा, मैं सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर नहीं जी रही थी | Rhea Chakraborty- I was not living off Sushant Singh Rajput's money, he lived king size - Hindi Filmibeat

'मैं सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थी, उसे राजा की तरह जीना पसंद था'-आरोपों पर बोलीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। इधर केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से एक निजी चैनल ने खास बीतचीत की है। जिसमें रिया ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। सुशांत के पैसे हड़पने और खर्च करने के आरोपों पर रिया ने कहा, मैं सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थी। उसे किंग साइज या स्टार की तरह जीना पसंद था और ये उसकी लाइफस्टाइल थी।

सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है और उन पर सुशांत के पैसों को हड़पने, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। कहा गया कि रिया और उनके परिवार ने मिलकर सुशांत के करोड़ों रूपए का हेरफेर किया है।

Rhea Chakraborty

यूरोप ट्रिप पर सुशांत और रिया के साथ उनके भाई शौविक क्यों गए थे। इसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे। जिस पर रिया ने कहा, शौविक और सुशांत में गजब की बॉण्डिंग थी। कभी कभी तो मजाक में मैं कहती भी कि मेरा भाई ही मेरी सौतन है। दोनों के बीच अपनापन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X