..................... चिल्लाओ मत.. पैपराजी पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत के फैंस ने सुना डाली खरी खोटी Rhea Chakraborty got angry at paparazzi, says Don't shout, Sushant's fans scolding - Hindi Filmibeat

चिल्लाओ मत.. पैपराजी पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत के फैंस ने सुना डाली खरी खोटी

Rhea Chakraborty got angry at paparazzi, says Dont shout, Sushants fans scolding. Read the details.

इस वक्त सेलिब्रिटी और पैपराजी की मुलाकात होती रहती है और कई बार देखा जाता है कि सितारे भड़क जाते हैं। पैपराजी पर चिल्लाते हुए वीडियोज आए दिन सामने आते हैं। खासकर ऐसा तब होता है जब फोटोज और पोज को लेकर पैप्स चिल्लाते हैं।

इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आ रही हैं। जी हां, इस वीडियो आप देखेंगे कि उन्होने गुस्साकर पैपराजी से कहा कि 'चिल्लाओ मत।' ये वायरल वीडियो रविवार रात का है जब रिया को नेहा धूपिया के घर पर एक पार्टी में भाग लेते देखा गया था।

इस दौरान वो पैपराजी पर तब नाराज हो गईं जब उन्होने उनसे ज़ोर से चिल्लाते हुए पोज़ देने के लिए कहा। इसके बाद रिया ने कहा, "चिल्लाओ मत"... अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसे बाद लोग हमेशा की तरह उनको ही ट्रोल कर रहे हैं और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भड़क गए।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

एक ने लिखा, ''चिल्लाओ मत वरना भूतनी डर जाएगी।'' एक ने लिखा, ''सुशांत सिंह को मार दिया इसी ने।'' एक ने लिखा, ''कोई मरने वाला है, न्यूज आ जाएगी।'' एक ने लिखा, ''सुशांत की वजह से पॉपुलर हुई है।'' एक ने लिखा, ''अब किसको फंसाकर कर अपना मेंटेनेंस चला रही है...'' एक ने लिखा, ''सीधी बात नो बकवास।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि रिया चक्रवर्ती की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।

ऐसा था लुक

एक्ट्रेस के लुक्स की बात करें तो इस दौरान रिया ने साटन और मैचिंग ट्राउजर में एक ऑफ-व्हाइट स्ट्रैपी टॉप पहना था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और लुक को पूरा करने के लिए टैन कर लिया। एक्सेसरीज के लिए वह सोने के हुप्स और स्टैक चूड़ियां चुनती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि आग की तरह फैल रहा है...

Read more about: rhea chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X