CBI पूछताछ के लिए जाते वक्त रिया चक्रवर्ती का फूटा गुस्सा, मीडिया को देख कार की खिड़की पर मारी कोहनी
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ जारी है। सीबीआई में बयान दर्ज करवाने के लिए रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस के लिए निकलीं। जब रिया चक्रवर्ती अपने घर से निकली तो उनकी बिल्डिंग के बाहर मीडिया की भीड़ इकट्ठा थी, जिसे देख रिया चक्रवर्ती भड़क उठीं। रिया चक्रवर्ती का गुस्सा कैमरे में भी कैद हुआ।
रिया की गाड़ी को देख तमाम कैमरापर्सन एक्ट्रेस का बयान व तस्वीरें लेने के लिए उनकी गाड़ी की ओर इकट्ठा हो गए। इसे देख रिया नाराज हो गई और गुस्से में अपनी कोहनी गाड़ी के शीशे पर मारी। रिया का ये गुस्सा कई कैमरों में कैद हुआ। बता दें रिया चक्रवर्ती लगातार मीडिया पर मीडिया ट्रायल चलाने का आरोप लगाती आई हैं। उन्होंने मीडिया पर बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया था। एक बार फिर उनका ये गुस्सा साफ नजर आया।


Click it and Unblock the Notifications