रिया चक्रवर्ती ने सुशांत केस के चश्मदीद पड़ोसी के खिलाफ की शिकायत, 13 की रात का झूठा सच
रिया चक्रवर्ती ने जेल से निकलने के बाद उन सभी मीडिया हाउस को आड़े हाथों लेेने का फैसला किया है जिन्होंने उनके खिलाफ झूठी कहानियां चलाईं। और अब रिया ने एक शिकायत अपनी पड़ोसी डिंपल थवानी के नाम भी कर दी है। डिंपल ने दावा किया था कि उन्होंने रिया और सुशांत को 13 जून की रात एक साथ देखा था।
अब रिया ने डिंपल के झूठे आरोपों के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि सीबीआई को डिंपल के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि डिंपल पर सेक्शन 203 और 211 के तहत एक्शन होना चाहिए।

गौरतलब है कि रिपब्लिक टीवी पर डिंपल ने ये दावा किया था कि 13 जून की रात, सुशांत सिंह राजपूत अपनी गाड़ी से रिया को उनके घर छोड़ने आए थे। इस दावे का कोई भी सुबूत नहीं था। सीबीआई से पूछताछ के दौरान डिंपल ने माना कि सुशांत रिया को उन्होंने खुद नहीं देखा था पर किसी को कहते सुना था।
इसके बाद रिया ने ये शिकायत दर्ज की है। गौरतलब है कि रिया को हाल ही में ड्रग्स केस में जेल में एक महीना बिताने के बाद ज़मानत मिली है।


Click it and Unblock the Notifications