रिया चक्रवर्ती को खटकता था भाई- बहनों का प्यार, जब सुशांत ने बहन को लिखा था खत- मेरी प्यारी सोना
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बीच की कई ऐसी निजी सामने आ रही हैं, जो इस केस से पर्दा उठा रही है। सुशांत सिंह राजपूत हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर शांत रहे हैं। हालांकि अंकिता लोखंडे के साथ अपने रिश्ते के साथ वह कई बार परिवार और बहनों के संबंध में मीडिया में बात कर चुके हैं।
लेकिन रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत ने मीडिया में अधिक बयान नहीं दिया है। हालांकि सुशांत के निधन के बाद कई ऐसी जानकारी सामने आयी है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। खासकर सुशांत की बहन पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया था। फिलहाल सुशांत का लिखा हुआ एक और खत वायरल हो रहा है।

जहां पर 2019 में अप्रैल में रिया और सुशांत की मुलाकात हुई थी। इसी समय प्रियंका सिंह भी वहां मौजूद थी। बताया जा रहा है कि रिया के सामने ही सुशांत ने अपनी बहन प्रियंका के लिए एक नोट लिखा था। परिवार के अनुसार रिया को सुशांत का बहन की तारीफ करना खटक गया था।


Click it and Unblock the Notifications