रिया चक्रवर्ती को जेल में जान का खतरा, कहा - बिना महिला ऑफिसर के NCB ने ज़बरदस्ती लिए बयान
रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्होंने ज़मानत की याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। रिया ने अब दोबारा ज़मानत याचिका दायर की है और अपील किया है कि उनके खिलाफ लगे आरोप bailable offence है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो रिया का अपनी अपील में कहना है कि वो जेल में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही और उनकी जान को खतरा है क्योंकि NCB ने उनके बयान ज़बरदस्ती लिए हैं।

रिया की अपील में कहा गया है कि NCB ने रिया से सारे बयान बिना किसी महिला ऑफिसर की उपस्थिति में ज़बरदस्ती लिए हैं। रिया की अपील में कहा गया है कि उनसे केवल पुरूष ऑफिसर्स ने पूछताछ की। रिया से ज़बरदस्ती बयान कुबूल करवाए गए।
रिया की अपील में कहा गया है कि रिकॉर्ड पर रिया का ड्रग्स के खरीद, फरोख्त, इंपोर्ट, एक्सपोर्ट, प्रोडक्शन या अवैध possession का कोई कनेक्शन नहीं है। ऐसे में उन्हें ज़मानत मिलनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











