..................... Rhea Chakraborty elvish Yadav Bharti singh summoned by delhi police in HiBox 500 crore scam - Hindi Filmibeat

Elvish Yadav Rhea Chakraborty का 500 करोड़ स्कैम! दिल्ली पुलिस ने लिया ऐसे एक्शन बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

Rhea Chakraborty Elvish Yadav Summoned

Rhea Chakraborty Elvish Yadav Summoned In 500 Crores Scam: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, कॉमेडियन भारती सिंह और यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम एक बड़े स्कैम से जुड़ता दिख रहा है। जिसके कारण दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें समन भेजा है। मामला HiBox मोबाइल एप से जुड़ा बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस का समन

दरअसल, स्टार्स ने एड के जरिए लोगों को इस ऐप में इंवेस्ट करने के लिए मोटिवेट किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने 9 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले इस स्कैम में कॉमेडियन भारती सिंह और बिग बॉस के विनर एल्विश यादव को भी दिल्ली पुलिस समन भेज चुकी है।

मास्टरमाइंड सिवाराम गिरफ्तार

हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

30 हजार लोगों के साथ ठगी

हाइबॉक्स ऐप को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, कॉमेडियन भारती सिंह, यूट्यूबर एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान ने प्रमोट किया था। ऐसे में दिल्ली पुलिस का शिकंजा इस स्टार्स पर है। बताया जा रहा है कि इस एप के जरिए 30 हजार लोगों के साथ ठगी हो चुकी है।

क्या है HiBox App स्कैम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाइबॉक्स ऐप एक इंवेस्टमेंट स्कीम के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इंवेस्ट कराए जाते हैं। ऐप के जरिए इंवेस्ट करने पर आपको 5 फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X