भाई शौविक और खास दोस्त के साथ Durga Puja मनाती दिखीं रिया चक्रवर्ती, बड़ी ही प्यारी हैं तस्वीरें

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, दुर्गा पूजा के मौके पर अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ पूजा पंडाल में दिखाई दीं। साथ ही उनके साथ दिखे एक्टर आशीष चौधरी जो कि रिया के काफी अच्छे दोस्त हैं। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती, काफी समय बाद शौविक के साथ नज़र आईं। इस दौरान, रिया और शौविक पंडाल में काफी वक्त बिताते दिखे।
वहीं रिया ने कैमरों को भी नाराज़ नहीं किया और उनके लिए पोज़ करती दिखाई दीं। रिया ने इस मौके के लिए साड़ी पहनी थी और नवमी पूजा के दौरान वो मां से आशीर्वाद लेती दिखाई दीं।
फैन्स भी रिया को इस तरह वापस त्योहार मनाते देख काफी खुश थे। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को देश में विलेन का दर्जा दे दिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स केस की शुरुआत हुई जिसके चलते कई एक्टर्स से ड्रग्स के सिलसिले में पूछताछ हुई थी और कुछ की गिरफ्तारी भी।
बात करें रिया चक्रवर्ती की तो सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके ड्रग्स लेने की बात कुबूल करने के बाद रिया चक्रवर्ती को काफी समय जेल में गुज़ारना पड़ा और उनसे काफी पूछताछ हुई। NCB ने जो चार्जशीट दायर की है उसमें भी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर पेश किया गया है।
अगर करियर की बात करें तो रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म चेहरे में देखा गया था। रिया चक्रवर्ती एक मॉडल हैं जिन्हें महेश भट्ट की फिल्म जलेबी से ब्रेक मिला था।


Click it and Unblock the Notifications












