रिया चक्रवर्ती ने दिया सुशांत को ड्रग्स, भड़का एक्टर का परिवार- CBI इस अपराध पर एक्शन लो !
सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स से कनेक्शन के बाद अब ये केस पूरी तरह से नया मोड़ ले चुका है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग में रिया एजेंसी ED ने कई दिनों तक पूछताछ की। जांच के लिए उनके फोन भी लिए गए।
जहां से ड्रग्स चैट से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी मिली है। फिलहाल इस जांच में अब सीबीआई और ईडी के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी शामिल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस चैट में रिया ड्रग्स की मांग कर रही हैं। इसी चैट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुशांत को ड्रग्स देने का काम भी रिया करती थीं।

हालांकि रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश माणेशिंदे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि रिया चक्रवर्ती ने कभी ड्रग्स नहीं लिया है। वह अपनी सफाई के लिए ब्लड टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। रिया के ड्रग्स से जुड़े रहने के बाद सोशल मीडिया पर वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। इसके साथ सुशांत के परिवार ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स चैट के खुलासों के बाद सुशांत सिंह राजपूत के केस में नया मोड़ आया है। सुशांत के परिवार ने सीबीआई ने रिया को अरेस्ट करने की मांग की है।चैट्स के लीक होने के बाद रिया सवालों के घेरे में आ गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications