रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स केस में नहीं लिया सारा अली खान का नाम, NCB ने बोला झूठ - वकील

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार किया हुआ है और वो 6 अक्टूबर तक हिरासत में हैं। NCB ने ये कुबूल किया था कि पूछताछ के दौरान रिया ने कुबूल किया था कि सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह उनके साथ ड्रग्स लेने वाले दोस्तों में शामिल थीं। इसके बाद सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी किया गया था।

rhea-chakraborty-dint-take-sara-ali-khan-s-name-lawyer-calls-out-ncb-for-lying

अब CNN को दिए एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का दावा है कि रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान के दौरान किसी भी हीरोइन का नाम नहीं लिया है और NCB साफ झूठ बोल रही है। सतीश का ये भी कहना है कि NCB के पास रिया के खिलाफ एक भी सुबूत नहीं हैं। वहीं सतीश मानेशिंदे का दावा है कि उन्हें रिया से मिलने की इजाज़त भी नहीं दी जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अपनी ज़मानत याचिका में रिया ने साफ किया था कि NCB ने रिया से सारे बयान बिना किसी महिला ऑफिसर की उपस्थिति में ज़बरदस्ती लिए हैं। रिया की अपील में कहा गया है कि उनसे केवल पुरूष ऑफिसर्स ने पूछताछ की। रिया से ज़बरदस्ती बयान कुबूल करवाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X