सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर के दावे के बीच रिया चक्रवर्ती ने किया गुप्त पोस्ट, लिखा- आप आग से गुजरे..

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर अस्पताल के एक स्टाफ ने कहा था कि उनको लगा था कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की है। इसक बाद मामला गर्म हो गया था और फिर से इस केस पर बातें होना शुरु हो चुकी है। इस स्टाफ मेंबर ने दावा किया था कि, सुशांत के शरीर पर निशान थे जिसको देखकर लग रहा था कि उन्होने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनका मर्डर हुआ है।
इन दावों के बीच अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का एक गुप्त पोस्ट सामने आया है जिसको इस केस से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि रिया ने बिना किसी मामले का नाम लेते हुए इस पोस्ट को किया था।
रिया ने लिखा, "आप आग से गुजरे हैं, बाढ़ से बचे हैं और राक्षसों पर विजय प्राप्त की है, अगली बार जब आप अपनी शक्ति पर संदेह करें तो इसे याद रखें।" जैसे ही रिया का ये पोस्ट सामने आया ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं।

आरोप लगे थे
रिया चक्रवर्ती इस पोस्ट के माध्यम से क्या कहना चाहती हैं इसको लेकर लोग अलग अलग तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया पर आरोप लगे थे कि उन्होने ही अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाया है।

आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया
सुशांत के परिवार ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। उन पर SSR के लिए कंट्राबेंड खरीदने का भी आरोप लगाया गया था। इसके अलावा पूरे मामले में ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था जिसमें रिया चक्रवर्ती को कुछ दिन सलाखों के पीछे गुजारने पड़े थे।

सुशांत का मामला गर्माया
फिलहाल सुशांत के अलावा इस टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन की भी खबरें हैं और उनकी आत्महत्या के बाद सुशांत का मामला गर्माया था।

आत्महत्या की थी
आज भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और परिवार उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह का मामले उठाते रहते हैं लेकिन छानबीन के बाद स्पेशल टीम ने ये कहा था कि अभिनेता का मर्डर नहीं हुआ है बल्कि उन्होने आत्महत्या की थी।


Click it and Unblock the Notifications












