..................... Rhea Chakraborty को फिर हुआ प्यार? Rhea Chakraborty dating Businessman Nikhil Kamath? She moved on from Sushant Singh Rajput! - Hindi Filmibeat

Rhea Chakraborty को फिर हुआ प्यार? सुशांत सिंह राजपूत के बाद इस बिजनेसमैन को दिया दिल!

rhea chakraborty, sushant singh rajput

रिया चक्रवर्ती अपने अभिनय करियर से ज्यादा सुशांत सिंह राजपूत की वजह से अक्सर खबरों में रहती हैं। उनके निधन के बाद वो चर्चा में रहीं थीं। जिस वक्त सुशांत की मौत हुई उस वक्त रिया उनको डेट कर रहीं थीं।

हालांकि उनके निधन के दो साल बाद अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि काफी चौकाने वाली है और ये तय हो चुका है कि रिया चक्रवर्ती अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। जी हां, पता चला है कि वो सुशांत के बाद अब एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं जिसका नाम निखिल कामत है।

निखिल कामत काफी मशहूर हैं क्योंकि वो एक शेयर मार्केट बेस्ड ऐप ज़ेरोधा के संस्थापक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से इसको लेकर खबरें आ रही हैं और कई तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि ये आधिकारिक नहीं है कि वो निखिल को डेट कर रही हैं।

बॉली एन ब्लाइंड्स गॉसिप के एक रेडिट थ्रेड ने निखिल कामथ के साथ उनकी कथित डेटिंग अफवाहों पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे अब हटा दिया गया है। जी हां, इस पोस्ट को कुछ ही समय में हटा भी दिया गया था लेकिन तब तक रिया और निखिल को लेकर बातें शुरु हो चुकी थीं और अब सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती को काफी खरी खोटी भी सुना रहे हैं।

हालांकि इस बात को लेकर रिया और निखिल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो इस अफवाह पर कैसा रिएक्शन देते हैँ। रिया चक्रवर्ती का नाम इसके पहले सीमा सजदेह के भाई के साथ भी जुड़ चुका है और ऐसा कहा जाता रहा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि इस अफवाह को लेकर भी किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X