'पिंकी है पैसे वालों की' गाने पर रिया चक्रवर्ती का पुराना डांस वीडियो धड़ल्ले से हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो को अब तक ढेरों फैंस द्वारा शेयर किया जा चुका है। जिसमें रिया चक्रवर्ती पैसा फेंक तमाशा देख गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वास्तव में ये गाना प्रियंका चोपड़ा की फिल्म का है। बताया जा रहा है कि ये गाना साल 2013 में एक ऑडिशन का है। हालांकि टाइमिंग को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं पता है।
बता दें रिया चक्रवर्ती फिलहाल सुशांत केस में ड्रग्स ऐंगल के सामने आने के बाद भायकुला जेल में बंद हैं। वह एनसीबी द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। कहा जा रहा है कि रिया के वकील सतीश मानेशिंदे हाईकोर्ट में रिया की जमानत याचिका दाखिल करेंगे।
हाल में ही मुंबई की सेशन कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद रिया को जमानत नहीं मिल पाई। रिया ही नहीं उनके भाई शौविक व अन्य आरोपी भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की न्यायिक हिरासत में हैं।


Click it and Unblock the Notifications