2021 में अमिताभ बच्चन- इमरान हाशमी के 'चेहरे' से रिया चक्रवर्ती की बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 मुश्किलों भरा रहा है। सुशांत की मौत केस में उन पर लगे आरोप के साथ वह ड्रग्स केस को लेकर एक महीने तक जेल में भी रह चुकी हैं। बीते दिनों उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आयी थीं। जहां वह नए घर की तलाश करते हुए दिखाई दे रही थीं। वहीं अब ये खबर सामने आ रही है कि रिया चक्रवर्ती जल्द ही अपनी नई फिल्म की तैयारी भी करने वाली हैं।
रिया चक्रवर्ती अपने बीते हुए कल को पीछे रखते हुए बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती की फिल्म का नाम चेहरे होगा। जो कि एक सस्पेंस फिल्म बताई जा रही है। इसके कास्ट में और भी कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी कर रहे हैं।

जो कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के करीबी रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी सामने आया था कि रूमी जाफरी भी एक फिल्म को लेकर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती से मुलाकात कर चुके थे। बहरहाल, चेहरे फिल्म में रिया चक्रवर्ती के साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी नजर आयेंगे।
रूमी जाफरी की हाल ही में रिया चक्रवर्ती से मुलाकात हुई है। रिया एक बार फिर से बॅालीवुड की दुनिया में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मिड डे से बातचीत में रूमी जाफरी ने बताया कि हर कोई आपसे मजबूत होने की सलाह देता है। लेकिन खुद आप ही जानते हैं कि खुद को खड़ा रखना कितना मुश्किल है।
वक्त सारे जख्म भर देता है। रिया भी ठीक हो जायेंगी। रिया एक काबिल कलाकार हैं। वो वापसी करने के लिए खुद को तैयार कर लेंगी। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती पर अभी भी एनसीबी की जांच में मिले ड्रग्स के सबूत के आधार पर केस जारी है। सुशांत सिंह राजपूत केस के मामले में सीबीआई ने अभी भी अपनी रिपोर्ट को क्लोज नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications
