'मैं रिया चक्रवर्ती को अपनी फिल्म में लेने वाला था, लेकिन अब नहीं'- सुशांत केस पर बोले निर्देशक
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का नाम हर तरफ खबरों में छाया हुआ है। रिया के खिलाफ सुशांत के परिवार ने एफआईआर दर्ज करवाई है। उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे हड़पने का आरोप है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय भी लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल कोई नतीजा सामने नहीं आया है, लेकिन जाहिर है इस केस को लेकर रिया की पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िदगी काफी प्रभावित हुई है।
हाल ही में फिल्ममेकर लोम हर्ष ने रिया के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं रिया चक्रवर्ती को अपनी अगली फिल्म में लेने की सोच रहा था, लेकिन अब कोई चांस नहीं है।

लोम हर्ष ने रिपब्लिक से बात करते हुए कहा, 'मैं रिया चक्रवर्ती को अपनी अगली फिल्म में लेने की सोच रहा था, लेकिन सुशांत केस में उनका नाम आने के बाद अब वह ऐसा नहीं करेंगे.. वह सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं तो उन्हें काफी चीजों के बारे में पता होगा। उन्हें आगे आकर सारी बातें बतानी चाहिए।'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











