रिया ने सुशांत से ज्यादा इन दो लोगों को किए कॉल, महेश भट्ट से भी था संपर्क ! चौंकाने वाली डिटेल्स
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। अब मीडिया में रिया चक्रवर्ती की सालभर की कॉल रिकॉर्ड्स वायरल हो रही हैं। एक बार फिर रिया चक्रवर्ती पर ये डिटेल्स सवाल खड़ा करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने सालभर में सुशांत से ज्यादा सुशांत के पूर्व बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कॉल किए हुए हैं।
एक न्यूज चैनल के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं। जिनमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है। कहा जा रहा है सुशांत के अलावा रिया चक्रवर्ती की बात श्रुति मोदी, दो साइकाइट्रिस्ट, महेश भट्ट, अपनी फैमिली से हुआ करती थी। रिया चक्रवर्ती की बात सुशांत के साथ 137 कॉल और 2 मैसेज के जरिए हुई। वहीं महेश भट्ट से भी 16 बार बातचीत हुई। देखिए सभी से रिया की कितने बार बातचीत हुई।


Click it and Unblock the Notifications