सुशांत की Birth Anniversary पर रिया चक्रवर्ती ने खरीदे फूल, फोटोग्राफर्स से बोलीं- 'प्लीज मेरे पीछे मत आओ'
मंगलवार को एक बार फिर मुंबई के बांद्रा में रिया चक्रवर्ती नजर आईं। जहां फोटोग्राफर्स ने रिया चक्रवर्ती को स्पॉट किया। बता दें रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी हैं। जो फिलहाल जांच का सामना कर रही हैं। खैर रिया चक्रवर्ती हमेशा ही इन आरोपों को नकारती रही हैं और न ही उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत मिला है। अब एक बार फिर रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। वह बांद्रा में नजर आईं।
Recommended Video
सुशांत सिंह राजपूत की जन्मतिथि पर फूल खरीदती रिया चक्रवर्ती दिखीं। जब फोटोग्राफर्स ने रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें खींचनी चाही तो उन्होंने हाथ जोड़कर तस्वीरें न खींचने की अपील की। वह वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि फूल खरीदने दो न। मैं घर जा रही हूं प्लीज आप लोग मेरा पीछा न करें।
बता दें हाल में ही रिया चक्रवर्ती रोडीज फेम रघु के साथ तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में आई थीं। जहां वह उनके परिवार के साथ नजर आईं लेकिन कुछ ट्रोलर्स ने रघु को ट्रोल किया और फिर उन्हें तस्वीरें डिलीट करनी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications