सुशांत सिंह राजपूत की याद में रिया चक्रवर्ती ने डाला इमोशनल पोस्ट- लोगों ने बुरी तरह कर दिया ट्रोल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो चुका है। ऐसे मौके पर सुशांत को याद करते हुए उनकी कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। सुशांत के जाने के बाद यह पहली बार था, जब रिया ने कुछ शेयर किया था। लेकिन पोस्ट डालते ही लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल होने लगीं।
Recommended Video
रिया ने पोस्ट में लिखा था कि सुशांत ने ही उन्हें प्यार में भरोसा करना सिखाया था। गणित की एक सामान्य सी समीकरण कैसे ज़िदगी का फलसफा सिखाती है, यह तुमने मुझे सिखाया। और हर रोज़ मैंने तुमसे कुछ ना कुछ सीखा। मैं तुमसे वादा करती हूं कि ये सीखने का तुमसे सिलसिला जारी रहेगा। मैं जानती हूं तुम अभी इस जगह से कहीं ज्यादा शांतिपूर्ण स्थान पर हो। स्टार्स, आकाशगंगा और तारे सबने मिलकर तुम्हारा स्वागत किया होगा।

रिया ने अंत में लिखा कि तुम्हें खोये हुए 30 दिन हो चुके हैं, लेकिन मैं तुम्हें पूरी जिंदगी ऐसे ही प्यार करूंगी। हमेशा के लिए तुमसे जुड़ गयी हूं अनंत के उस पार तक। बता दें, सुशांत के साथ रिया के संबंधों को लेकर सामने आयी संदिग्ध बातों को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications