रिया चक्रवर्ती ने अब अपनी ऐसी-ऐसी तस्वीरें की पोस्ट, खौल उठा सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का खून...

Rhea Chakraborty With Brother: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लाइफ से बुरे फेज से उबरकर अब नई शुरुआत कर चुकी हैं। वापस ट्रैक पर लौटते हुए रिया जहां रोडिज में दिखाई दी तो वहीं वो अब और भी शोज की तैयारी में हैं। अब रिया ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। यूं तो रिया इन तस्वीरों में अपने भाई के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। हालांकि जिन लोगों को पता नहीं है कि ये रिया के भाई शोविक हैं वो उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। सुशांत के फैंस भी उन्हें इन तस्वीरों के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने अपने भाई को विश किया है।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
सभी का मानना है कि रिया चक्रवर्ती उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि वापसी करते हुए काफी अच्छा काम करेंगी और एक बार फिर से अपने आपको खड़ा करेंगी। रिया चक्रवर्ती के करियर के शुरुआत में ही सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी और अभिनेत्री को ड्रग्स के मामले में काफी कुछ सहना पड़ा था। वो कुछ समय तक जेल में भी रहीं थीं लेकिन अब सबकुछ नॉर्मल हो चुका है और वो आगे बढ़ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications