..................... सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा: रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट लीक, ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में थे शामिल ! Rhea chakraborty brother showik whatsapp chat leak talking about drugs in sushant case - Hindi Filmibeat

बड़ा खुलासा: रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट लीक, ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में थे शामिल !

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के बाद उनके भाई की मुसीबतें भी बढ़ती दिख रही है। सुशांत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद ये केस और भी गंभीर होता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की लेटेस्ट रिपोर्ट्स में रिया चक्रववर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शौविक की इन वॉट्सऐप चैट से खुलासा होता है कि वह ड्रग्स डीलिंग में शामिल थे। वह ड्रग्स खरीदने के अलावा बेचने पर भी बात कर रहे हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक इस वॉट्सऐप चैट में शौविक चक्रवर्ती ड्रग्स की बात कर रहे हैं। इन मैसेज में ड्रग लेने और दूसरों तक पहुंचाने की बात भी हो रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस चैट में उस ड्रग पैडलर जैद व‍िलात्रा का नाम भी है जिसे हाल में ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। इस चैट के सामने आने के बाद ये मामला और भी गंभीर होता नजर आ रहा है। बता दें ईडी से लेकर सीबीआई शौविक से पूछताछ कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X