सुशांत केस: ED दफ्तर पहुंचे रिया चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत और भाई शौविक- पूछताछ शुरू- PICS
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बार फिर रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार से ईडी पूछताछ कर रही है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के अलावा सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ईडी दफ्तर पहुंची हैं। इससे पहले शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 9 घंटे और फिर शौविक से 18 घंटे लंबी पूछताछ की।
रिया चक्रवर्ती को लेकर सामने आ रहा था कि रिया ने ईडी के सवालों के जवाब ठीक से नहीं दिए। उन्होंने बहानेबाजी की। इसी संदर्भ में एक बार फिर ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। सुशांत सुसाइड मामले में ईडी प्रॉपर्टी से लेकर इनकम, खर्च, बैंक पैसों की लेनदेन को लेकर इन लोगों के बयान ले रही है। बताया जा रहा है कि ईडी जल्द ही सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पठानी से भी पूछताछ करेगी।


Click it and Unblock the Notifications