रिया चक्रवर्ती ने किया था सुशांत सिंह राजपूत का मोबाइल नंबर ब्लॉक, कॉल डिटेल्स से खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। मीडिया के मुताबिक एक्टर कॉल रिकॉर्ड्स सामने आई हैं। जिनमें रिया चक्रवर्ती व उनकी बातचीत को लेकर कई खुलासे सामने आ रहे हैं। इस जानकारी के मुताबिक, सुशांत व रिया चक्रवर्ती में 20 से 25 जनवरी 2020 के बीच कुल 19 बार बातचीत हुई। ये वह तारीख है जब सुशांत अपनी बह से मिलने चंड़ीगढ़ गए थे।
इसके अलावा सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को 8 जून को रिया चक्रवर्ती ने ब्लॉक कर दिया था। 8 से 13 जून के बीच रिया को सुशांत ने कई कॉल किए थे। उनकी कॉल रिया तक नहीं पहुंची क्योंकि रिया ने उन्हें ब्लॉक कर रखा था। वहीं रिया चक्रवर्ती को ईडी ने पैसों की हेरफेर के आरोपों के चलते नोटिस भेजा है। जल्द ही रिया चक्रवर्ती से ईडी इस मामले में पूछताछ कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











