NCB पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने लिए बॉलीवुड के कई बड़े नाम,कहा-सुशांत और उनके दोस्त लेते थे ड्रग्स!
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रिया चक्रवर्ती से दूसरे दिन पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स के नाम ड्रग्स कनेक्शन व ड्रग्स पार्टी को लेकर लिए हैं। इस अहम जानकारी के सामने आने के बाद एक बार फिर सुशांत केस में भूचाल आ गया है। हालांकि एनसीबी ने खुद ये जानकारी नहीं दी है इसीलिए इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।
Recommended Video
CNN-News18 रिपोर्ट के हवाले से, NCB सूत्रों ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान कहा कि सुशांत सिंह राजपूत रो मैरिजुआना (गांजा) लेने की लत थी। रिया ने ड्रग्स की बातों पर हामी भी भरी कि वह सुशांत को स्टाफ दिपांश सावंत के जरिए एक्टर के कहने पर ही ड्रग्स दिया करती थीं। रिया ने आरोप लगाया कि सुशांत अपने दोस्तों के चलते ड्रग्स लिया करते थे। उनका फ्रेंड सर्कल हैं जो बॉलीवुड से जुड़ा है, वह सब ड्रग्स लिया करते थे।
हाल में ही एनसीबी ने कहा था कि वह रिया व उनके भाई के अलावा सैमउल व दीपेश सावंत का आमना सामना करवाएंगे। ऐसा करने से तमाम लिंक व सच सामने आएगा। एनसीबी ने शौविक की गिरफ्तारी पर ये भी कहा था कि उन्होंने ठोस सबूतों के आधार पर उन्हें अरेस्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











